केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को आएंगे रायपुर, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ओर से आयोजित RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ स्टेशन परिसर, यार्ड, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्रों को निर्धारित समय सीमा में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे के संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम पूरा करने और तैयारियों की लगातार समीक्षा करने को कहा गया है। स्टेशन के विकास से जुड़े कार्यों को भी दौरे से पहले गति देने पर जोर दिया जा रहा है।

RPF स्थापना दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भी की जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author