रेल कॉरिडोर की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन ट्रैक बरामद

कोरबा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली पटरियों की चोरी का मामला सामने आया है। जटगा चौकी क्षेत्र के बरबसपुर गांव में पुलिस ने एक किराए के मकान पर दबिश देकर करीब 6.5 टन वजन की 36 कटी हुई रेल पटरियां बरामद की हैं।

पुलिस ने मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर और एक मालवाहक वाहन भी जब्त किया है। कार्रवाई की भनक लगते ही मकान किराए पर लेने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author