रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन पर निर्माण कार्य के चलते 17 और 19 अप्रैल को कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। अंडरब्रिज निर्माण के लिए लिए जा रहे ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक के कारण चार ट्रेनों को रद्द किया गया है।

इनमें गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू और 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, तीसरी-चौथी लाइन और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

You May Also Like

More From Author