सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक लगेंगे समाधान शिविर, कलेक्टरों को निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन इस वर्ष भी बड़े स्तर पर करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक लंबित प्रकरणों जैसे भूमि विवाद, मनरेगा भुगतान, प्रमाण पत्र, बिजली और हैंडपंप संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

इस अभियान के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण मौके पर ही किया जाएगा। शिविरों में मिले आवेदनों का एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री स्वयं जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और आम लोगों से फीडबैक लेंगे। साथ ही, अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author