रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में गुरुवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को रायपुर में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।

