रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर का कमाल: 15 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस, सफल हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

रायपुर: राजधानी में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स रायपुर से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज 15 मिनट में पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, एम्स के डॉक्टर वरुण ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को तत्काल ग्रीन कॉरिडोर की आवश्यकता बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे रूट को खाली कराया और निर्बाध मार्ग तैयार किया।

एम्बुलेंस दोपहर 2:02 बजे एम्स से रवाना हुई और विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए 2:17 बजे श्रीबालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई। यातायात पुलिस के बेहतर समन्वय के चलते एम्बुलेंस को कहीं भी रुकना नहीं पड़ा।

बताया गया कि पेंड्रा निवासी 39 वर्षीय मरीज का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया, जबकि इटावा (उत्तर प्रदेश) के 39 वर्षीय सुनील कुमार ने किडनी दान की। इस सराहनीय कार्य के लिए रायपुर पुलिस और यातायात विभाग की व्यापक प्रशंसा हो रही है।

You May Also Like

More From Author