रायपुर एमआईसी की बैठक आज, सड़क डामरीकरण, पेंशन और वित्तीय प्रस्तावों पर होगा मंथन

रायपुर। महापौर Meenal Choubey की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक 27 मई को सुबह 11:30 बजे महात्मा गांधी सदन स्थित एमआईसी कक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त Sambit Mishra सहित सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, जोन कमिश्नर, विभाग प्रमुख अधिकारी और एमआईसी सदस्य उपस्थित रहेंगे। विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक के एजेंडे में पंद्रहवें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के उपयोग, शहर की सड़कों के डामरीकरण से संबंधित प्रस्ताव, निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों तथा जरूरतमंद नागरिकों के पेंशन प्रकरणों पर विचार-विमर्श शामिल है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों से जुड़े कई लंबित मामलों का समाधान हो सकेगा।

You May Also Like

More From Author