रायपुर में अवैध व्यावसायिक भवन पर चला बुलडोजर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 स्थित लगभग 1500 वर्गफुट में बने जी+1 व्यावसायिक भवन पर बुलडोजर चलाया। बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर निगम की टीम ने जेसीबी से भवन को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 और नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। निर्माणकर्ता को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नियमों की अनदेखी कर निर्माण जारी रखने पर निगम ने सख्त कदम उठाया।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

You May Also Like

More From Author