गौ रक्षा की मांग को लेकर रायपुर नगर निगम का घेराव, साधु-संतों और गौठान संचालकों ने जताई नाराजगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में गौ रक्षा और मवेशियों की बेहतर देखभाल की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े और गौठान संचालकों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने गौठानों में गायों की मौत और सड़कों पर मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौमाता के लिए पर्याप्त दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर निगम से गौवंश की देखभाल, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

You May Also Like

More From Author