रायपुर नगर निगम की सख्ती, 8 व्यावसायिक परिसर सील; कार्रवाई में ₹5.24 लाख टैक्स वसूला

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने लंबे समय से संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जोन-8 के वार्ड 1, 2 और 21 में 8 व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया।

कार्रवाई के दौरान कई बकायादारों ने तत्काल टैक्स जमा कर दिया। सीलबंदी शुरू होते ही कुल ₹5 लाख 24 हजार 171 की बकाया राशि वसूल की गई। निगम ने बताया कि डिमांड बिल और नोटिस जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान आगे भी जारी रहेगा और लंबे समय से टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author