रायपुर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी, 7 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय एड़े ने कहा कि निगम के विभिन्न विभागों, जोनों और जनसेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए मांगें रखी गई हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम मासिक मानदेय 20 हजार रुपये लागू करना, ठेका बदलने पर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना, वेतन विसंगतियां दूर करना, नए श्रम कानूनों का पालन, वेतन का सीधे बैंक खातों में भुगतान (डीबीटी), हर माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान तथा वास्तविक कार्यभार के अनुसार निगम के सेटअप में संशोधन शामिल हैं।

संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

You May Also Like

More From Author