रायपुर पुलिस ने दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स रैकेट का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली में कार्रवाई कर अंतरराष्ट्रीय नाइजीरियन ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक नाइजीरियन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित होकर बीपी मशीन के डिब्बों में कोरियर के जरिए कोकिन की सप्लाई कर रहा था। आरोपियों के पास से 9.70 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल और 3 चेकबुक जब्त किए गए हैं।

मामले की शुरुआत 19 मार्च को रायपुर के एक निजी अस्पताल में दबिश से हुई, जहां दो स्थानीय आरोपियों को कोकिन के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली के तिलक नगर से सन्नी शर्मा और नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि बैंक खातों का इस्तेमाल कमीशन पर ड्रग्स की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, 2026 में अब तक नारकोटिक्स एक्ट के 36 मामलों में 93 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author