रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 में संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर दो व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया।
वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के एक परिसर पर 6 लाख 47 हजार 964 रुपये और दूसरे पर 71 हजार 143 रुपये का संपत्तिकर बकाया था। दोनों परिसरों को सीलबंद किया गया।
वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 स्थित प्रेमशील स्टील के परिसर का पुनर्मूल्यांकन कर 2 लाख 64 हजार 789 रुपये की बकाया राशि मौके पर जमा कराई गई। नगर निगम के अनुसार कार्रवाई में कुल 9 लाख 83 हजार 896 रुपये की राशि शामिल रही।

