रायपुर प्रदर्शन पर सियासी घमासान, पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर पलटवार; दोनों दलों ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और पत्थरबाजी व उकसावे की शुरुआत कांग्रेस की ओर से हुई।

पुरंदर मिश्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन नहीं किया और प्रधानमंत्री आवास घेराव से पहले कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हुए, लेकिन वे लड़ने नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण विरोध के लिए पहुंचे थे।

वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर राजीव भवन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता पत्थर, चप्पल और पानी के पाउच लेकर पहुंचे थे तथा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस छोड़ी। कांग्रेस ने घटना की न्यायिक जांच, संबंधित मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग करते हुए सभी ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

You May Also Like

More From Author