रायपुर ग्रामीण पुलिस को मिला पहला पुलिस लाइन प्रभारी, वैभव मिश्रा को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस को पहली बार पुलिस लाइन प्रभारी (आरआई) की नियुक्ति मिली है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी तथा पुलिस बल और आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वैभव मिश्रा सहायक पुलिस आयुक्त लाइन नीलेश द्विवेदी के पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे। अब तक रायपुर पुलिस लाइन से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए बल उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इस नियुक्ति के बाद ग्रामीण पुलिसिंग की व्यवस्था को अलग और अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा।

You May Also Like

More From Author