रायपुर ट्रैफिक एडवायजरी: भाजपा रैली के चलते कई मार्ग रहेंगे प्रभावित

रायपुर। राजधानी में सोमवार को भाजपा की आक्रोश रैली के चलते कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यह रैली बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकाली जाएगी, जिसके कारण दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है।

यातायात पुलिस के अनुसार बूढ़ेश्वर चौक, बूढ़ापारा, महिला थाना चौक, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी और सुभाष स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे कैलाशपुरी, नेहरू नगर और अम्बेडकर चौक जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

You May Also Like

More From Author