रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध रोक, 18 मार्गों पर लागू प्रतिबंध

रायपुर: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध रोक लगा दी गई है।

आदेश के अनुसार, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से जुड़े 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक ऐसे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह नियम एक महीने तक लागू रहेगा।

पुलिस ने बताया कि यह कदम जाम कम करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है। ट्रांसपोर्टरों से तय समय का पालन करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

You May Also Like

More From Author