राजनांदगांव में करोड़ों से बने उद्यान बदहाल, झूले असुरक्षित और गंदगी से परेशान शहरवासी

राजनांदगांव। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से विकसित किए गए उद्यान रखरखाव के अभाव में बदहाल होते जा रहे हैं। कई पार्कों में साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी है, वहीं फूल और सजावटी पौधे भी सूखने लगे हैं।

बच्चों के लिए लगाए गए कई झूले भी खराब हो चुके हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है। नियमित देखरेख नहीं होने के कारण सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो रही है।

नगर निगम के अनुसार शहर में 45 से अधिक उद्यान विकसित किए गए हैं। इनमें नेहरू नगर उद्यान, चौपाटी समेत कई प्रमुख पार्क शामिल हैं। शहरवासियों ने उद्यानों की नियमित सफाई, निगरानी और खराब झूलों की मरम्मत कराने की मांग की है।

You May Also Like

More From Author