पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर राजनांदगांव पुलिस अलर्ट, एसपी अंकिता शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

राजनांदगांव। आगामी पंचायत चुनाव और पर्व-त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था, विजिबल पुलिसिंग, त्वरित रिस्पांस और पुलिस अनुशासन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी अंकिता शर्मा ने पूर्व की संवेदनशील घटनाओं को केस स्टडी के रूप में रखते हुए अधिकारियों को कानून व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। बैठक में पंचायत चुनाव, संवेदनशील क्षेत्रों, सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित चुनौतियों की समीक्षा कर सुरक्षा रणनीति तैयार की गई।

उन्होंने “लॉ एंड ऑर्डर क्विक रिस्पांस टीम” की समीक्षा करते हुए बताया कि टीम किसी भी स्थिति में 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर साइबर मॉनिटरिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त मजबूत करने, मॉक ड्रिल आयोजित करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You May Also Like

More From Author