सीमांकन कार्य में लापरवाही, राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी निलंबित

धमतरी। सीमांकन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए भखारा-भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सीमांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी कार्य अधूरा पाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने पहले राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्य में सुधार नहीं होने पर कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि शासन के कार्यों में लापरवाही और समय सीमा की अनदेखी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों को सख्त संदेश मिला है।

You May Also Like

More From Author