दंतेवाड़ा दौरे पर आएंगे सचिन तेंदुलकर, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

रायपुर: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को पहली बार बस्तर के दंतेवाड़ा दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा सहित कई गांवों में जाएंगे और पनेड़ा में स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। उनकी संस्था और मानदेशी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिले के करीब 25 स्कूलों और आश्रमों में खेल सुविधाएं तैयार की जा चुकी हैं, जिससे स्थानीय बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिल रही है।

You May Also Like

More From Author