जगदलपुर: क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर बस्तर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के खेल भविष्य को संवारने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बस्तर के 50 स्कूलों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे और ‘मैदान कप’ के जरिए हजारों बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
इस पहल से करीब 5 हजार बच्चों को लाभ मिलेगा, जिसमें कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। दौरे के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और सचिन ने उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
एसपी शलभ सिन्हा के अनुसार, सचिन अपने फाउंडेशन के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


