मुख्यमंत्री साय और अजय चंद्राकर की ‘समधी भेंट’ बनी चर्चा का विषय

रायपुर। धमतरी जिले के ग्राम छाती में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर की ‘समधी भेंट’ चर्चा का विषय बन गई। समाजजनों के आग्रह पर दोनों नेताओं ने साथ में तस्वीर खिंचवाई, जिसे अजय चंद्राकर ने एक्स पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री को स्नेहपूर्वक ‘समधी जी’ बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे आत्मीय और यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारिवारिक संस्कृति, अपनापन और आपसी सम्मान ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों नेताओं के बीच का यह आत्मीय संवाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

You May Also Like

More From Author