पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का अमर अग्रवाल पर हमला, बोले- विधानसभा में नहीं उठाए बिलासपुर के मुद्दे

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर बिलासपुर के जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल की आठ बैठकों में अमर अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा।

शैलेश पांडेय का आरोप है कि मंत्री पद की संभावित उम्मीद के चलते विधायक सरकार के खिलाफ सवाल उठाने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव, पेयजल संकट, ट्रैफिक, जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार, स्वामी आत्मानंद स्कूल, कोनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अपोलो अस्पताल में गरीबों के इलाज और हवाई सेवाओं जैसे अहम मुद्दे अब भी लंबित हैं।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा में बिलासपुर से जुड़े 392 सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाना है और कांग्रेस आगे भी जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाती रहेगी।

You May Also Like

More From Author