रायपुर। भारत के पैरा-आर्मरेसलर श्रीमंत झा ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित Swiss Open Armwrestling Cup 2026 में PIUH -85 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाड़ी को हराकर पोडियम पर जगह बनाई।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ श्रीमंत झा ने आगामी World Para Armwrestling Championship के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपनी जीत देश के वीर शहीद सैनिकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी हर सफलता देश के जवानों के सम्मान में है।
श्रीमंत झा के नाम अब भारत के लिए 67 अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता के बावजूद उन्हें अब तक कोई बड़ा खेल सम्मान या सरकारी नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके योगदान को देखते हुए सरकार उन्हें उचित सम्मान और रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।
अब उनका अगला लक्ष्य विश्व पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर सबसे ऊंचा लहराना है।


