राज्य में साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, रायपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला

रायपुर में “Strengthening Cyber Security Frameworks for State Data” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और चिप्स (CHiPS) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 120 से अधिक अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कार्यशाला में डिजिटल गवर्नेंस के तहत नागरिकों के डेटा और सरकारी डिजिटल अवसंरचना की सुरक्षा को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। विभागीय सचिव अंकित आनंद ने कहा कि साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सुशासन और जनविश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

चिप्स के सीईओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार डिजिटल परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए व्यापक साइबर सुरक्षा रोडमैप तैयार कर रही है। कार्यक्रम में जोखिम आधारित सुरक्षा, डेटा सेंटर सुरक्षा, जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर, डेटा गवर्नेंस और साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

कार्यशाला में प्राप्त सुझावों को राज्य की साइबर सुरक्षा कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा, ताकि डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

You May Also Like

More From Author