मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में सुरक्षा ऑडिट, कोचिंग सेंटरों और बहुमंजिला भवनों की होगी जांच

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, मॉल और अन्य सार्वजनिक उपयोग के परिसरों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित विभागों को विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। अभियान के तहत फायर सेफ्टी, अग्निशमन उपकरण, फायर एनओसी, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author