रायपुर। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने कलेक्ट्रेट में राइस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की समीक्षा की। शासन ने चावल जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की है, जिसके बाद जमा नहीं करने वाले मिलर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 74 मिलर्स को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्टिंग, पंजीयन रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 10 बड़े डिफॉल्टर मिलों का भौतिक सत्यापन कराने और धान की कमी मिलने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, 30 अप्रैल तक चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स से 1 मई से बैंक गारंटी के जरिए राशि वसूली की जाएगी।

