रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग भी तेज हो गई है। 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन के लिए जुटे। इस प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही री-नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई।

