रायपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने उठाई आवाज

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाए जाने के विरोध में रायपुर में युवाओं ने प्रदर्शन किया। रविवार को अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा बारिश के बीच तख्तियां और पोस्टर लेकर जुटे तथा पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने, नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

You May Also Like

More From Author