तखतपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: बेसमेंट से भारी मात्रा में कीटनाशक बरामद, बिना लाइसेंस भंडारण का शक

तखतपुर। तखतपुर के लोखंडी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान के बेसमेंट से बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि उपयोग की दवाएं बरामद की हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाओं की गिनती और जब्ती की कार्रवाई शुरू की।

कृषि विभाग के मुताबिक, इन दवाओं का भंडारण बिना आवश्यक लाइसेंस के किए जाने की आशंका है। टीम दवाओं के दस्तावेज और वैधता की जांच कर रही है। कुछ दवाओं के एक्सपायर या डुप्लीकेट होने की भी आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी।

बताया जा रहा है कि मकान गाजियाबाद निवासी आशु सिंह पाल का है। कार्रवाई के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। फिलहाल कृषि विभाग की जांच और जब्ती की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

You May Also Like

More From Author