मंत्री टंकराम वर्मा ने दी ‘महानदी के पानी अँव’ को आवाज, छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति को समर्पित गीत हुआ रिलीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और महानदी की महिमा को समर्पित अमर गीत ‘महानदी के पानी अँव’ नए कलेवर में रिलीज हुआ है। छत्तीसगढ़ के जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया की इस लोकप्रिय रचना को कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने अपनी आवाज दी है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि लक्ष्मण मस्तुरिया से उनका विशेष लगाव है और यह गीत उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि गीत में छत्तीसगढ़ के खान-पान, रहन-सहन, नदी, पानी, छानी-खपरा, पहनावा और संस्कृति की खूबसूरत झलक मिलती है।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने गीत की शूटिंग नदी किनारे, किसानों के साथ और गांव के परिवेश में की है। रिलीज के तीन दिनों में इसे करीब एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में ऐसे 4-5 और गीत भी रिलीज किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author