शिक्षक दिवस पर CM साय ने शिक्षकों को लिखा भावुक पत्र, छात्र जीवन के संघर्षों को किया याद

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के शिक्षकों के नाम भावपूर्ण पत्र लिखा। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का काम नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों और उस दौरान शिक्षकों से मिले सहयोग को भी याद किया।

सीएम साय ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार जताया।

You May Also Like

More From Author