रसूखदार ने नाले को पाटकर खड़ी कर दी दीवार, शिकायत पर SDM ने की कार्रवाई

Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाले, नदी, तालाब और कुएं को पाटने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तखतपुर अनुभाग के नागोई ग्राम का है, जहां एक रसूखदार लता अग्रवाल ने पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा से मिलकर नाले को पाटकर उस पर दीवार खड़ी कर ली। इस मामले की शिकायत पर तखतपुर एसडीएम ने पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

इससे पहले भी तखतपुर अनुभाग में गोखले नाला का मामला सामने आया था, जहां विनायक प्लाजा के बिल्डर ने पटवारी और अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर लगभग 22 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर आलीशान कॉम्प्लेक्स बना लिया। इस मामले में भी एसडीएम ने नोटिस जारी किया था, पर बिल्डर ने ऐसा जवाब पेश किया जो राजस्व अधिकारियों को गुमराह करने के बराबर था।

तखतपुर एसडीएम ज्योति पटेल ने इन मामलों में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन बिल्डर के जवाब के बाद कार्रवाई की प्रभावशीलता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्तमान में किए गए निरीक्षण और जांच के बाद असली स्थिति का पता चला है। आगे देखना होगा कि एसडीएम इस मामले में कितनी सख्ती से कदम उठाती हैं, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा, इसका जवाब समय ही बताएगा।

You May Also Like

More From Author