रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना की मौत हो गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने दोनों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार से फोन पर जानकारी ली और हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


