तखतपुर नगर पालिका में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह को मंच से फटकार लगाई। मंत्री ने लगभग दो वर्ष पहले स्वीकृत 25 लाख रुपये की मंच निर्माण राशि पर अब तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं भाजपा पार्षदों ने भी शिविर के प्रचार-प्रसार और जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना नहीं देने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।

You May Also Like

More From Author