रांची में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने झारखंड प्रवास के दौरान रांची में आवासन एवं शहरी विकास से जुड़ी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-U 2.0), स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U 2.0), अमृत 2.0 और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति का जायजा लिया और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हटिया रेलवे स्टेशन के पास झुग्गीवासियों के पुनर्वास, औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए किफायती किराये के आवास, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को जल्द क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने और लंबित परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही दिसंबर 2026 तक सभी लेगेसी वेस्ट डंप साइटों के वैज्ञानिक निस्तारण और सीवेज ट्रीटमेंट परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

तोखन साहू ने रांची स्मार्ट सिटी, कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और लेगेसी वेस्ट डंप साइट का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने चतरा में भाजपा कार्यकर्ता बिंदेश्वर साहू के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आधुनिक, स्वच्छ और सतत शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Also Like

More From Author