बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक की आड़ में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को बीमारी ठीक करने और स्वास्थ्य लाभ का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
सभा में करीब 30–35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को बंद कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।