वंदे मातरम् को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरम, रायपुर-कोरबा में भाजपा का प्रदर्शन, अंबिकापुर में आमने-सामने आए कार्यकर्ता

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर राष्ट्रगीत के सम्मान और गरिमा के विपरीत आचरण के आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया।

रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक से राजीव भवन तक मशाल रैली निकाली और कांग्रेस कार्यालय के पास सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

वहीं, कोरबा में बारिश के बीच भाजपा ने तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा निकाली और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। अंबिकापुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पक्षों को अलग किया और सुरक्षा बल तैनात किया।

You May Also Like

More From Author