टाटा पावर को बिजली वितरण लाइसेंस के खिलाफ विकास उपाध्याय की कोर्ट में याचिका

रायपुर। रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में टाटा पावर को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के प्रस्ताव को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कोर्ट का रुख किया है।

उपाध्याय ने टाटा पावर के लाइसेंस आवेदन को खारिज करने की मांग की है। उनका कहना है कि निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण की अनुमति मिलने से मौजूदा सरकारी बिजली वितरण व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

याचिका के जरिए उन्होंने प्रस्ताव की प्रक्रिया और इसके संभावित प्रभावों पर सवाल उठाए हैं। मामले में कोर्ट से संबंधित आवेदन पर सुनवाई की मांग की गई है।

You May Also Like

More From Author