कांकेर। घड़ी चौक से ग्राम पंडरी पानी तक बन रही करीब 3.50 करोड़ रुपये की सड़क अधूरी होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि 2024-25 से निर्माण कार्य जारी है, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क अब तक पूरी नहीं हो सकी। अधूरी सड़क की वजह से धूल, हादसों और आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन की सूचना पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने डामर की कमी को देरी की वजह बताते हुए जल्द निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया।


