छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल चुनाव: विवेक सारस्वत बने अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण तावनिया महासचिव निर्वाचित

रायपुर। दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा में प्रदेशभर के अधिवक्ता, सीए, सीएमए और कर सलाहकार शामिल हुए। अधिवेशन के बाद हुए चुनाव में रायगढ़ के विवेक सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर के गोपाल कृष्ण तावनिया प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के तकनीकी सदस्य सतीश अग्रवाल मौजूद रहे। तकनीकी सत्र में जीएसटी कानून और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा की।

वर्ष 2026-28 के लिए हुए चुनाव में कमल किशोर साहू, राजेश दीवान और महेंद्र पंसारी उपाध्यक्ष, दुर्गा शंकर साहू कोषाध्यक्ष, जबकि सतीश अग्रवाल और सत्य प्रकाश मिश्रा सहसचिव चुने गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन और आयोजन समिति की सराहना की गई।

You May Also Like

More From Author