पहली बारिश में रायपुर जलमग्न, जलभराव को लेकर नगर निगम पर उठे सवाल

रायपुर। पहली बारिश में ही राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आने के बाद नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के नूरानी चौक, राजातालाब और अरमान नाला क्षेत्र में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने दो माह पहले ही जलभराव की आशंका जताते हुए नालों की मैनुअल सफाई की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि इस वर्ष नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में क्षेत्र जलमग्न हो गया। तिवारी ने चेतावनी दी कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

You May Also Like

More From Author