बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर युवाओं के बीच पहले भरोसे की कमी देखने को मिलती थी, लेकिन अब स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के जिलों में प्रशासनिक सेवा और पीएससी की मुफ्त कोचिंग शुरू करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि आर्थिक स्थिति प्रतिभाशाली युवाओं की तैयारी में बाधा न बने। इसके साथ ही युवाओं के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



