भिलाई। यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर भिलाई में सियासी गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच विवाद और हाथापाई की घटना सामने आई है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। देखते ही देखते समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।



