रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस फेज-2 के लिए 25,530 करोड़ रुपए की मंजूरी का स्वागत किया है। उन्होंने इसे गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सुशासन की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीक आधारित, अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि सार्थक-पीडीएस फेज-2 के तहत एआई आधारित लाभार्थी रजिस्ट्री, जीपीएस ट्रैकिंग, क्यूआर कोड टैगिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और आधुनिक सप्लाई चेन प्रबंधन जैसी सुविधाएं लागू की जाएंगी। इससे राशन वितरण व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर सस्ते अनाज और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

