अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबिकापुर। शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि देर शाम बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बालकों ने खिड़की तोड़ी और पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।

घटना के समय मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद सभी बालक फरार होने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया और गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने फरार बालकों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।

You May Also Like

More From Author