शिवनाथ नदी में मरी लाखों मछलियां, शराब फैक्ट्री के दूषित पानी से मौत का शक

मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में लाखों मछलियां मर गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मछलियों की मौत किसी शराब फैक्ट्री के दूषित पानी को नदी में छोड़े जाने के कारण हुई है।

नदी का पानी दूषित होने और उसमें भारी मात्रा में मरी हुई मछलियां तैरने से आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि कुछ महीने पहले पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर ने भाटिया शराब फैक्ट्री मर्चेंट के प्रबंधक को नोटिस जारी किया था। एसडीएम ने शराब फैक्ट्री के दूषित पानी को नदी में छोड़ने से जलीय जीव-जंतुओं के लिए खतरे को लेकर आशंका जताई थी।

लाखों मछलियों की मौत के बाद एसडीएम ने अब पर्यावरण बोर्ड को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में पता चलता है कि मछलियों की मौत फैक्ट्री के दूषित पानी के कारण हुई है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author