रायपुर। एम्स रायपुर में बोन एंड जॉइंट वीक के तहत ऑर्थोपेडिक विभाग और इप्का लेबोरेटरी लिमिटेड के सहयोग से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर, डॉक्टर, पीजी छात्र समेत करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर “स्वस्थ हड्डी, स्वस्थ मानव” और “स्वस्थ हड्डी, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया।
ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक चंद अग्रवाल ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइक्लिंग से बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों की समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। वहीं इप्का लेबोरेटरी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना है।



