रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 7 सितंबर को बौद्धिक वर्ग के सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मेलन के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।


